श्रीमाँ – श्री अरविन्द ग्रंथालय (लाइब्रेरी)
श्रीमाँ – श्री अरविन्द ग्रंथालय (लाइब्रेरी)
- श्रीमाँ श्रीअरविन्द के ज्ञान ग्रंथों की पुस्तकें हैं ।
- श्रीमाँ-श्रीअरविन्द के दर्शन संबंधित अन्य विद्वानों की पुस्तकें उपलब्ध हैं ।
- यह ग्रंथालय अध्ययन एवं संदर्भ के लिए है ।
लाइब्रेरी के नियम -
- ग्रंथालय में पाठक शांति पूर्ण व्यवहार के साथ पूर्ण मौन रहेंगे।
- ग्रंथालय में प्रवेश कर्ता को रजिस्टर में अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं हस्ताक्षर अंकित करना तथा नियम पालन अनिवार्य है।
- ग्रंथालय प्रभारी की अनुमति से सदस्य पुस्तक प्राप्त कर सकता है।
- ग्रंथालय बंद होने के समय के आधा घंटा पूर्व पुस्तकें जमा करा दें।
- कृपया पुस्तकों पर कोई रिमार्क न लिखें।
- किसी भी ग्रंथालय पुस्तक की फोटो कॉपी, ट्रेसिंग या उसे पुन: प्रकाशित नहीं किया जा सकता जब तक कि प्रभारी की लिखित अनुमति न होगी।
- व्यक्ति के पर्स एवं नोट-बुक्स के अलावा कोई भी व्यक्तिगत वस्तुएं, बाहरी पुस्तकें, मैगजीन एवं बेग ग्रंथालय में लाने की अनुमति नहीं है।
- ग्रंथालय में खाना – पीना, सोना एवं सेल फ़ोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
सदस्यता :-
- ग्रंथालय की सदस्यता प्राप्त करने के लिए सदस्यता फॉर्म भरना तथा सदस्यता नवीनीकरण अनिवार्य हैl
- एक समय में सदस्य एक ही पुस्तक ले सकेंगेl
- पुस्तक लेने के पूर्व उसकी स्थिति अवश्य जांच लें । पुस्तक का नुकसान नहींकरेंगे । सदस्य को नुकसान पुस्तक की लागत देना होगी ।
- नियत तिथि के बाद पुस्तक लौटाने पर निर्धारित राशि देय होगी ।
(1) पाठन सदस्यता - ग्रंथालय में सिर्फ पढ़ने के लिये ।
(2) नियमित सदस्यता - जो ग्रंथालय से पुस्तकें ले जाना एवं वापस करते हैं । (केवल राष्ट्रीय छुट्टियों में अवकाश)