"
When you have faith in God, you don't have to worry about the future. You just know it's all in His hands. You just go to and do your best.
"
इन्दौर नगर में यश टेक्नोलॉजी इन्दौर के CIT एवं BTC संस्थान में नारी के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. सुमन कोचर ने उपस्थित नारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए श्रीअरविन्द विरचित सावित्री महाकाव्य के आधार पर दिव्य नारी रूप सावित्री की मृत्युंजयी साधना, सर्वसमर्थ दिव्य शक्ति तथा वर्तमान के साथ भविष्य में नारी के आत्मिक उत्थान की आवश्यकता पर सारगर्भित प्रकाश डाला।
संस्थान की ओर से सरिता जी बाहेती ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संस्थान की नारीयों को शुभ कामना दी । दीपांशा जी ने नारियों को खेल खिलाये। तथा कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया ।




समाज सेवा प्रकोष्ठ द्वारा 1 से 5 जून 2025 तक आयोजित 131 वें बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में ‘स्वस्थ – तन, स्वस्थ – मन एवं सुविचार विषय पर श्री अरविन्द सोसायटी चेयरपर्सन डॉ. सुमन कोचर ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए योगासन, खेल-खेल में योग, हास्य क्रियाएं, प्राणायाम, एकाग्रता, ध्यान, ॐकार नाद, विभिन्न मंत्र एवं प्रार्थना,वंदे मातरम् वाचन, देश भक्ति गीत तथा दैनिक जीवन में प्रत्येक कार्य करते समय भगवान का स्मरण करना तथा भोजन में सचेतना विषयों पर प्रकाश डाला ।
बच्चों ने योगासन प्रदर्शन, प्रश्नोत्तर भी किये तथा अपने अनुभव भी सुनायें । यूथ कोऑर्डिनेटर आकृति भावसार सहायक प्रशिक्षिका रही । लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया । संस्था की ओर से श्री आलोक जी खरे , सुबोध जी भोरासकर ने बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये l




