"
When you have faith in God, you don't have to worry about the future. You just know it's all in His hands. You just go to and do your best.
"
आइयें, हम ध्यान दें ।
नारियों को दिया जा सकने वाला सर्वोत्तम उपहार होगा – उसे अपने-आपको जानना और अपना स्वामी बनना सिखाया जाये ।
क्या आप चाहते हैं कि आपकी बालिका नारी के रूप में शक्ति स्वरूपा बने ?
नारी शक्ति संघ में आकर अनुभव करेगी –
भगवान ने हमें कौन-सा विशेष कार्य करने की शक्ति तथा क्षमता प्रदान की है, उस कार्य को उच्चतम चेतना में रहते हुए कैसे कर सकते है ?
जीवन में निराशा, अवसाद, भय, प्रतिस्पर्धा, राग, द्वेष, ईर्ष्या, लोभ, अहंकार जैसी निम्न प्रवृत्तियों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं ? ज्ञान, शक्ति, प्रेम, सौंदर्य, एकता, आनंद तथा दिव्य जीवन को कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? श्रीमाँ – श्री अरविन्द की शिक्षाओं का अध्ययन, चिंतन तथा पालन निश्चित ही आपके आन्तरिक दिव्य रूपान्तरण तथा आपके अंदर आध्यात्मिक शक्ति को प्रकट करने में संपूर्ण रूप से सहायक सिद्ध होगा ।
प्रत्येक बालिका युवा काल में और नारी स्वयं अपनी क्षमता, प्रतिभा, मूल, शक्ति को पहचाने, विकसित करें, तथा संपूर्ण मानवता के उत्थान के लिये अपना सर्वोच्च तथा सर्वोत्तम योगदान दें एवं नवीन विश्व के निर्माण में अलौकिक भूमिका अदा करें ।
नारी शक्ति संघ श्री अरविन्द सोसायटी इन्दौर शाखा का सक्रिय अंग है । तथा अपने आन्तरिक विकास एवं देवत्व के प्रति सचेतन होकर अभ्यास रत है । नारी शक्ति संघ की स्थापना श्रीमां-श्रीअरविन्द के अनन्य सेवक डॉ. बी. एल. गुप्ता दादाजी ने 1985 में की थी । तभी से यह संघ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से समर्पित होकर कार्यरत है।
