दिव्य सन्देश

"

When you have faith in God, you don't have to worry about the future. You just know it's all in His hands.

"

blank

खेल

खेल शर्म, मिलने की हिचकिचाहट को मिटाने, मित्र बनाने, अजनबी व्यक्तियों की दूरी को खत्म करने में सहायक है । हमारा राष्ट्र एक है । राष्ट्रीय एकीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का सर्वोत्तम साधन खेल है ।

जो बच्चे, युवा, बड़े आपस में खेलते हैं हँसते है । वातावरण खुशनुमा हो जाता है । खेल के लिये छोटी-सी जगह चाहिये, छोटे खेल में कोई सामान की आवश्यकता नहीं होती । घर के भीतर-बाहर कहीं भी खेल सकते हैं ।

दो अजनबियों को मिलाने के लिये हास्य खेल उपयोगी होते हैं ।  व्यायाम वाले खेलों से शक्ति प्राप्त होती है,  मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है । खेल-खेल में योग भी कर सकते हैं ।

खेल का सही अर्थ है जीवन सत्व का विकास । जो जीवन भर खेलते रहते हैं, वे अमर होते हैं । वे सदा ऊर्जा से भरे रहते हैं ।  खेल मिटाता है अपने और बेगाने का भेद ।

खेल से होता शरीर हृष्ट-पुष्ट और सुगठित, खेल से होता मन प्रफुल्लित प्रसन्न और आनंदित ।

खेल हर व्यक्ति में लाता है योगी की निर्भयता एकाग्रता – ध्यान, खेल के सामान्य नियमों के पालन से हम सब बन जाते गुणवान ।

खेल से प्रतिद्वंदिता, प्रतिस्पर्धा, प्रतिभा और खेल की भावना का सही दृष्टिकोण सीखते। मित्रता की भावना, प्रतिभा और आत्म संयम का विकास करते ।

खेल में हम नियमों के प्रति सतर्क होने के साथ स्वच्छ भावना अपनाकर गलत तरीकों को त्याग देते ।

खेल राग, द्वेष, रंजिश प्रतिस्पर्धा से दूर ले जाता ।हर बच्चा निष्ठापूर्वक निर्णायक का निर्णय मानता।

हर बच्चा विजय-पराजय के भाव से ऊपर उठकर विश्व बंधुत्व का पाठ सीखता, खेल में यही जादू देखा जाता । जो राष्ट्र खेलकूद को अपनायेगा,
वह समग्र विकास की उच्चतम और पूर्णतम शिक्षा पायेगा ।

खेल है – अनुशासन, आज्ञा पालन, व्यवस्था और सामूहिकता का धर्म ।प्रशिक्षण की कठोरता में मिलते हैं जीवन के नये-नये अर्थl

जो प्रेम , एकता और अनुशासन का अनोखा खेल खेलेगा,
वह खेलते – खेलते विश्व बन्धुत्व की भावना को समझेगा ।पूरी धरती ही खेल का प्रांगण है,
हर कर्म खेल-खेल में करना ही जीवन का सच्चा आनंद है ।

डॉ. सुमन कोचर
चेयरपर्सन

blank
1 - गेम क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) खेल
blank
उत्तर - 1 गेम क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) खेल
blank
2 - गेम क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) खेल
blank
blank