दिव्य सन्देश

"

When you have faith in God, you don't have to worry about the future. You just know it's all in His hands.

"

blank

दादी-नानी का भोजन

खोपरे की रोटी -

सामग्री -

गेहूं का आटा एक कटोरी, खोपरा बुरा आधी कटोरी, पीसी शक्कर एक कटोरी, मोयन के लिये घी, इलायची, नमक स्वादानुसार

विधि –

सब सूखी सामग्री में घी का मोयन मिलाकर कुनकुनें पानी से आटा गूंथकर 15 मिनट रख दें । छोटी लोई बनाकर मोटी रोटी बेलें । तवे पर रोटी को घी लगाकर धीमी आंच पर दोनों तरफ सेकें ।

सब्जियों का सूप –

विधि –

दो टमाटर, एक गाजर, आधी लौकी, एक सहजन की फली, दो आंवले, छोटा चुकन्दर, अदरक, कच्ची हल्दी, लहसुन, प्याज, मीठा नीम, स्वादानुसार काला नमक, नमक, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी पाउडर डालकर उबालें या कुकर में एक सीटी लेलें । ठंडा करके पीस लें, छानकर गर्म करें । नींबू का रस डालकर पीयें ।

नोट – अपनी रुचि अनुसार अन्य सब्जियां डाल सकते हैं ।

केरी की खीर -

सामग्री -

2 लीटर दूध, शक्कर स्वाद अनुसार, 2 केरी (लंगड़ा आम की केरी), दो टेबल स्पून गुलाब जल, केसर, इलायची, बादाम, पिस्ता कतरन ।

विधि –

केरी को छिलकर किसकर दो-तीन बार पानी से धोकर स्टील के बर्तन में 5 मिनट उबालकर पानी से धोकर लच्छे का पूरा पानी निकाल दे । लच्छे अलग रख दें ।

दूध को उबालकर आधा कर लें । उसमें शक्कर, केसर, इलायची, बादाम पिस्ता कतरन, गुलाब जल मिलाकर ठंडा कर लें । परोसने के पहले केरी के लच्छें डालें ।

नोट – केरी की जगह पके आम के बारीक टुकड़े और किसा कच्चा नारियल मिलाकर भी इसे बना सकते हैं ।

लौंजी

सामग्री -

250 ग्राम आंवला, 250 ग्राम खजूर, 50 ग्राम मेथीदाना, छोटी हरी मिर्च 8 – 10, गुड़, मूंगफली तेल आवश्यकतानुसार, हींग, जीरा, राईं, लोंग, हल्दी, लाल मिर्च, सूखा धनिया, पिसी हुई सौंफ, कालीजीरी, गरम मसाला, दालचीनी पाउडर, नमक और काला नमक।

विधि –

आंवला, मेथीदाना अलग-अलग उबाल लें । मूंगफली का तेल गर्म करके क्रमशः हींग, राई, जीरा, लौंग, कालीजीरी, हरी मिर्च डालकर मेथीदाना, आंवला, धुला हुआ खजूर नमक तथा सभी मसाले डालें । आवश्यकता अनुसार गुड़ डालकर अच्छा उबाल लें ।

मोटी चटनी

विधि –

अमरूद, केरी, पोदीना, धनिया, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, लहसुन, प्याज, लहसुन की पत्ती, अदरक, कच्ची हल्दी, पानी से धोकर काट लें ।

आवश्यकतानुसार हींग, जीरा, नमक, काला नमक, लाल मिर्च, गुड़, नींबू का रस डालकर मोटी पीस लें l